देश की प्रमुख सरकारी भर्तियों से जुड़ी ताजा खबर सामने आई है।
UPSC ने CDS I 2025 और
NDA & NA (I) 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है,
वहीं KVS भर्ती में पदों की संख्या बढ़ा दी गई है।
आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
UPSC CDS I परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने CDS I परीक्षा 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
उम्मीदवार upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चयनित अभ्यर्थियों को जनवरी–अप्रैल 2027 से शुरू होने वाले कोर्स में शामिल किया जाएगा।
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2025 है।
KVS भर्ती में 795 पद बढ़े, कुल पद 9921
केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) भर्ती में पदों की संख्या बढ़ा दी गई है।
पहले 9126 पद घोषित किए गए थे, जिन्हें बढ़ाकर अब 9921 कर दिया गया है।
इस भर्ती के लिए Tier-1 परीक्षा 10 और 11 जनवरी 2026 को आयोजित होगी।
UPSC NDA & NA (I) 2026 का नोटिफिकेशन जारी
UPSC ने NDA & NA (I) 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
कुल 394 पदों में से 370 लड़कों और 24 लड़कियों के लिए हैं।
परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।


0 Comments